Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

संत-महंतों के आशीर्वाद के साथ गौ सम्मान आवाहन अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 27 जुलाई को निकलेगी रैली

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, जिलेभर में जनसंपर्क अभियान तेज


राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम भेजा जाएगा प्रार्थना-पत्र

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
गौ माता को ष्राष्ट्र माताष् का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 27 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले गौ सम्मान आवाहन अभियान की तैयारियां जिलेभर में जोर-शोर से चल रही हैं। अभियान के दूसरे चरण के तहत जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित रैली एवं प्रार्थना-पत्र कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न संत-महंतों, धर्माचार्यों एवं गौभक्तों से संपर्क कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है। अभियान के तहत परम पूज्य श्रीलाल महाराज, परम गौ भक्त सुनील जागेटिया, विवेकानंद केंद्र के प्रदेश संयोजक भगवान सिंह चौहान, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, गोपाल बांगड़ तथा विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न संत-महंतों से भेंट कर उन्हें 27 जुलाई को आयोजित गौ सम्मान आवाहन अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया तथा सहयोग और आशीर्वचन प्राप्त किए। प्रतिनिधिमंडल ने जगतगुरु स्वामी रामदयाल महाराज, महामण्डलेश्वर जगदीश पुरी महाराज (शक्करगढ़), महामण्डलेश्वर हंसराम महाराज, पंचमुखी दरबार के महंत लक्ष्मण दास महाराज, जैन मुनि पुलकसागर महाराज, पावनधाम कोशीथल के उपप्रवर्तक सुरेश मुनि महाराज, श्रवण संघ युवाचार्य महेन्द्र ऋषि, हाथीभाटा के महंत संतदास महाराज, निम्बार्क आश्रम के महंत मोहनशरण शास्त्री, महंत बनवारीशरण जी शास्त्री, करेड़ा के महंत सरजूदास महाराज, घोड़ास स्थित डांग का हनुमानजी मंदिर के महंत रामभूषण दास त्यागी, सवाईभोज के महंत सुरेश दास महाराज, मालासेरी डूंगरी के पुजारी हेमराज पोसवाल तथा हमीरगढ़ की 1008 साध्वी देवगिरि से भेंट कर कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया। अभियान के अंतर्गत जिले के पारोली, कोटड़ी, बनेड़ा एवं मांडल क्षेत्रों में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू, जिला प्रभारी जगदीश तेली, कार्यक्रम संचालक बाबूलाल टाक तथा गोपाल बंजारा ने गौभक्तों, गौशाला संचालकों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में 27 जुलाई के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर विशाल रैली निकाली जाएगी। इसके उपरांत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना-पत्र प्रेषित कर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने की मांग उठाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।




Uploaded Image