Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

एनसीयूआई चुनाव में सहकार भारती-भाजपा गठबंधन का प्रचंड बहुमत, 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित




21 में से 19 सीटों पर ऐतिहासिक जीत, नए प्रबंधक मंडल से सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद, भीलवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

नई दिल्ली/भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
राष्ट्रीय सहकारिता संघ (एनसीयूआई), नई दिल्ली के प्रबंधक मंडल के पंचवर्षीय चुनाव में सहकार भारती और भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के संयुक्त गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 में से 19 सीटों पर विजय हासिल की है। शनिवार, 18 जुलाई को हुए मतदान के बाद रविवार, 19 जुलाई को हुई मतगणना के अनौपचारिक परिणामों में गठबंधन समर्थित प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत सामने आई। अंतिम परिणामों की औपचारिक घोषणा केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री सीए सुनील सोमानी ने बताया कि प्रमुख विजेताओं में सहकार भारती के संरक्षक दीनानाथ ठाकुर, इफको के चेयरमैन दिलीप भाई संघाणी, एनसीडीएफआई के चेयरमैन मिनेश शाह, कृभको के चेयरमैन बिपिन पटेल, नैफेड के मोहनभाई कुंडारिया, एनसीसीएफ के चेयरमैन एवं बिहार के विशाल सिंह, बिहार के ही विनय कुमार शाही, महाराष्ट्र के प्रवीण दरेकर, कर्नाटक के जी.टी. देवेगौड़ा, मणिपुर की जीना पोत्संगबम, गुजरात के घनश्याम अमीन, उत्तर प्रदेश के धनंजय सिंह, कर्नाटक के एच.के. पाटील, लखनऊ के मुदित वर्मा, बेलगावी के अण्णासाहेब जोल्हे तथा महाराष्ट्र के नकुल कडू सहित अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष सुभाष चेचानी ने बताया कि चुनाव की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया को केंद्र सरकार के मनोनीत प्रतिनिधि के रूप में नामांकित किया गया है। भीलवाड़ा जिला महामंत्री दुर्गालाल सोनी ने बताया की सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि एनसीयूआई का नवगठित प्रबंधक मंडल संस्था की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा तथा देशभर में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान के दौरान सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, संरक्षक दीनानाथ ठाकुर, संगठन मंत्री संजय पाचपोर, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष तथा एनडीडीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप चेहल सहित कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सहकार भारती एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने इस ऐतिहासिक विजय को देश के सहकारिता आंदोलन की मजबूती और सहकारिता संस्थाओं में सुशासन, पारदर्शिता तथा जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमान प्रसाद अग्रवाल, भीलवाड़ा संगठन प्रमुख रामनरेश विजयवर्गीय, प्रदेश कोष प्रमुख पुनीत सोमानी, नगर अध्यक्ष संजय पांडे, सीए प्रदेश प्रकोष्ठ मनोज सोनी, जिला कोष प्रमुख नवनीत तोतला, विभाग महिला प्रमुख विजय सुराणा, जिला महिला प्रमुख कमलेश सेटी, मुकुट बसेर, मनीष डाड, प्रहलाद ईनाणी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।                    



Uploaded Image