Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

इंटेक भीलवाड़ा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न 45 छात्राओं ने लिया भाग

 

 

 

पॉलिथीन हटाओ, पौधे लगाओ और पशु पक्षियों को बचाओ  :  बाबूलाल जाजू

 

 

 भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा पीएमश्री राबाऊमावि बापू नगर में पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षणविषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 45 छात्राओं ने भाग लिया। इंटेक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े में थैलों का उपयोग करने, नए पौधे लगाने और पुराने पौधों को काटने से बचाने तथा पशु पक्षियों एवं पहाड़ों का संरक्षण करते हुए नदी तालाबों को अतिक्रमण गंदगी मुक्त करने की प्रतिज्ञा दिलाई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों, वन्य जीवों एवं प्रकृति एवं उनमें निवास करने वाले पशु पक्षियों एवं जीव-जंतुओं का सजीव और कल्पनाशील चित्रण किया। प्रतियोगिता में पीएमश्री बापू नगर बालिका विद्यालय सहित 10 से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की। विद्यालय की प्रिंसिपल सुनीता नानकानी, डॉ ओम कुमारी चौहान, प्रतियोगिता प्रभारी अमर ज्योति, सीओ गाइड कांता धोबी का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम डिंपल, द्वितीय तारा रेगर, तृतीय मनीषा कंवर रही। सीनियर वर्ग में प्रथम वंशिका लखानी, द्वितीय गायत्री धाकड़ एवं तृतीय खुशी जाट रही। प्रतिभागियों को इंटेक द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।           

Uploaded Image