Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने विधायक अशोक कोठारी के सान्निध्य में सौंपी सौगात, वाटर कूलर का लोकार्पण



भामाशाह सुनील अग्रवाल ने किया रोडवेज बस स्टैंड पर 150 लीटर क्षमता का वोल्टास कंपनी का वाटर कूलर भेंट, यात्रियों को मिलेगा शीतल जल


 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए लायन्स क्लब भीलवाड़ा द्वारा राजस्थान रोडवेज परिवहन निगम बस स्टैंड स्थित लायन्स क्लब प्याऊ पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। बस स्टैंड पर आने-जाने वाले हजारों मुसाफिरों को ठंडे पानी की माकूल व्यवस्था देने के उद्देश्य से गुरुवार को एक अतिरिक्त हाई-कैपेसिटी वाटर कूलर का भव्य लोकार्पण किया गया। अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने बताया कि यह वाटर कूलर क्लब के भामाशाह लायन सुनील अग्रवाल द्वारा अपनी ओर से वॉल्टास कम्पनी का 150 लीटर क्षमता का भेंट किया गया है। गुरुवार प्रातः रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का लोकार्पण मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अशोक कोठारी, नवनिर्वाचित प्रांतपाल एमजेएफ लायन निशांत जैन, आरसी विनोद सिंघवी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने की। लोकार्पण के पश्चात अतिथियों ने प्याऊ व्यवस्था को देखा और क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि इस भीषण तपन में बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा परोपकार है। लायन्स क्लब भीलवाड़ा के रीजन एडवाईजर लायन सुधीर राठी ने बताया कि लोकार्पण समारोह में क्लब के जेडसी चांदमल सोमानी, जेडसी अंजलि नैनावटी, हॉस्पिटल प्रभारी एलबी रांका, राकेश पगारिया, भवानीशंकर दुदानी, जेपी अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, ओपी काबरा, सुनील जागेटिया, बालकिशन कालिया, अभिषेक खजांची, मधु काबरा, रामगोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सीए दिलीप गोयल, अजय अग्रवाल, संजीव अरोड़ा सहित सहित बड़ी संख्या में लायन साथियों और लायन लेडीज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी सदस्यों ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया और यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर इस सेवा गतिविधि की शुरुआत की।                     

Uploaded Image