Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन की एजीएम 24 को, केंद्रीय मंत्री मेघवाल आएंगे

 

मुख्य अतिथि मेघवाल दिलाएंगे अध्यक्ष के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को शपथ, हवाई सेवा सहित वस्त्र उद्योग से जुड़े मुद्दे उठेंगे

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) 24 मई को सुबह 11 बजे रीको ग्रॉथ सेंटर स्थित  डरेशन भवन  होगी। केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि होंगे। मेघवाल फेडरेशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे। फेडरेशन के हाल ही हुए द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के चुनाव कराए गए। लोकसभा सचेतक एवं सांसद दामोदर अग्रवाल पुन अध्यक्ष, युवा उद्यमी अंकित शर्मा महासचिव एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा स्मार्ट सिटी अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए। फेडरेशन अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने पूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। कार्यकारी अध्यक्ष आरसीएम ग्रुप के चेयरमैन तिलोकचंद छाबड़ा होंगे। प्रेमस्वरूप गर्ग को पुन वरिष्ठ उपाध्यक्ष को बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष गजानंद बजाज, योगेश लढा, सुरेश पोद्दार, सुनील मेहता, ललित पोरवाल, अनिल अग्रवाल (सिद्धि), सचिव मुकेश अग्रवाल, सह सचिव अशोक लोहिया एवं गठन सचिव सुरेश जाजू नियुक्त किए गए। कुल 41 सदस्यों की कार्यकारिणी में से इन पदाधिकारियों के अलावा 28 कार्यकारिणी सदस्यों का भी मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य वस्त्र उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे कार्य योजनाओं में अपनी राय रख सकेंगे। फेडरेशन अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मेघवाल के सामने वस्त्र उद्योग के तेजी से विकास में रही समस्याओं एवं उनके समाधान के विषय भी उठाए जाएंगे। मेघवाल इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखने में मदद करेंगे। इसी साथ भीलवाड़ा में हवाई सेवाएं शुरू करने का विषय भी मंत्री मेघवाल के सामने उठाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने उन्हें हवाई सेवा शुरू करने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।                    

 

Uploaded Image