Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, केवल मानव द्वारा किया गया रक्तदान ही इसका विकल्प है: मुकेश भार्गव


 

स्वर्गीय कांता नाथ की पुण्य स्मृति में आर्म्स टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड में रक्तदान शिविर का आयोजन, 121 युनिट रक्त संग्रहित

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) स्वर्गीय कांता नाथ की पुण्य स्मृति में स्वरूपगंज ग्रोथ सेंटर स्थित आर्म्स टेक्सटाइल (ग्रुप ऑफ साम टेक्सटाइल) में स्वर्गीय कांतानाथ भार्गव की पुण्य स्मृति मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 121 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव धर्म निभाया। शिविर का शुभारम्भ गणपति वंदना एवं दीप प्रज्वलन प्लांट हेड अशोक मेहता प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र सिंह, महंत आशुतोष शर्मा, एडवोकेट दिनेश तिवाड़ी, आलोक जाजू, बालेन्द्र सिंह विनोद सोनी, प्रदीप चौहान, दुर्गेश शर्मा द्वारा किया गया। आर्म्स टेक्सटाइल के चेयरमेन मुकेश भार्गव नें बताया की रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, केवल मानव द्वारा किया गया रक्तदान ही इसका विकल्प है।रक्तदान पीड़ित मानवता में अनमोल उपहार है इस उपहार से पीड़ितों को मुस्कान मिलती है। रक्तवीर विक्रम दाधीच नें सभी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। रक्तदान मे प्रमुख मातृशक्ति गीता देवी, मंजू देवी ने पहली बार रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। पुरुष रक्तदाताओ संजय, अमर, वरुण, कुमार, जयदीप, कासिम, कैलाश, प्रतीक, लक्ष्मण, अनिल गाडरी, दीपक, मुकेश, श्रीलाल, नानू लाल मनोज धाकड़, रुद्रा सालवी आदि ने रक्तदान किया। रक्त संग्रह हेतु महात्मा गांधी चिकित्सालय एवं अरिहंत चिकित्सालय का सहयोग रहा। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तवीर विक्रम दाधीच ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को साम टेक्सटाइल द्वारा उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया।    

 

Uploaded Image Uploaded Image