चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पगड़ी पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया अभिनंदन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के होनहार छात्र प्रियांशु काबरा द्वारा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में इंटीरियर डिजाइन पाठ्यक्रम में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर विजय सिंह पथिक नगर माहेश्वरी समाज संस्थान अध्यक्ष बनवारी लाल सोमानी के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयो द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रियांशु काबरा को पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रियांशु की मेहनत, लगन एवं प्रतिभा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का गौरव बढ़ाया है। समाज के वरिष्ठजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम एवं समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रियांशु का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर देवेन्द्र सोमानी, दामोदर लढ़ा, महावीर अजमेरा, केजी राठी, मुकेश काबरा, संजय बियाणी, रमेश, कचोलिया, दिनेश सारदा, ओमप्रकाश काबरा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक, युवा एवं परिजन उपस्थित रहे।


Social Plugin