Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

वित्तीय विश्लेषण, रिपोर्टिंग एवं मैनेजमेंट डिसीजन सपोर्ट का अत्यंत प्रभावी टूल बन चुका है एक्सेल: सीए विजय अग्रवाल

 

आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा द्वारा माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 365” के एडवांस उपयोग पर सीपीई सेमिनार का आयोजन

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाड़ा शाखा, द्वारा शुक्रवार को आईसीएआई भवन, पटेल नगर, भीलवाड़ा में सीए सदस्यों के लिए एम.एस. एक्सेल 365 वित्तीय विश्लेषण, रिपोर्टिंग एवं प्रबंधन हेतु उन्नत उपयोग”  विषय पर दो घंटे का सीपीई सेमिनार आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने बताया कि सेमिनार के मुख्य वक्ता दिल्ली से आए प्रख्यात वक्ता सीए विजय अग्रवाल थे, जिन्होंने अपने व्यावहारिक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सदस्यों को एम.एस. एक्सेल 365”  के नवीनतम फीचर्स एवं उनके प्रोफेशनल उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल एवं डेटा आधारित कार्यप्रणाली में एक्सेल केवल एक स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि वित्तीय विश्लेषण, रिपोर्टिंग एवं मैनेजमेंट डिसीजन सपोर्ट का अत्यंत प्रभावी टूल बन चुका है। एक्सेल में एआई जैसे फीचर्स काफी पहले गए थे और अभी के नवीनतम एक्सेल 365 के वर्जन में 50 से अधिक नए फॉर्मूले आये है जो दैनिक डेटा विश्लेषण के काम में अत्यंत उपयोगी है। कार्यक्रम के दौरान वक्ता ने डायनेमिक फॉर्मूलों से रिपोर्टिंग, एडवांस फॉर्मूला तकनीक, डेटा एनालिटिक्स, पिवट टेबल्स, इंटरएक्टिव डैशबोर्ड, एमआईएस रिपोर्टिंग, ऑटोमेशन फीचर्स, डेटा क्लीनिंग एवं मैनेजमेंट रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लाइव डेमो के माध्यम से जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रैक्टिकल उदाहरणों द्वारा बताया कि किस प्रकार सीए प्रोफेशनल्स अपने दैनिक कार्यों में समय की बचत करते हुए कार्यक्षमता एवं सटीकता बढ़ा सकते हैं। कई डेटा मैनेजमेंट और एनालिसिस के कार्य जिनमे कई दिन लगते है वो फॉर्मूलों के माध्यम से मिनटों में किये जा सकते है। सेमिनार के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी विस्तारपूर्वक दिए गए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक एवं उपयोगी बना। शाखा सचिव सीए पुलकित राठी ने बताया कि आईसीएआई द्वारा सदस्यों को बदलती तकनीक एवं प्रोफेशनल आवश्यकताओं के अनुरूप अपडेट रखने हेतु निरंतर सीपीई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन सदस्यों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ प्रोफेशनल कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में शाखा की ओर से पूर्वाध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने मुख्य वक्ता सीए विजय अग्रवाल और सदस्यों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। सेमिनार में सीए दिनेश आगाल, अमित सेठ, नवनीत तोतला, मनोज सोनी, सत्यनारायण लाठी, अक्षय सोडानी, अशोक बोहरा, प्रेक्षित जैन, जय श्रीवास्तव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।           

 

Uploaded Image