Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन ने किया गायत्री मंदिर में हवन का आयोजन

 

भीलवाड़ा शाखा की पहल, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दी हवन में आहुतियां, की वातावरण शुद्धि और विश्व कल्याण की कामना

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन, भीलवाड़ा शाखा द्वारा स्थानीय गायत्री मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ गायत्री हवन का आयोजन किया गया। हवन के माध्यम से वातावरण की शुद्धि एवं विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। इस धार्मिक कार्यक्रम में संगठन की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी। शाखा संपादक सुमन असावा ने बताया कि यज्ञ प्रातः काल की मधुर वेला में किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति भाव का माहौल बना रहा और सभी उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की। अध्यक्ष मधु लढा एवं सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया की यज्ञहमारी भारतीय संस्कृति का आधारभूत स्तंभ है जो वैज्ञानिक और’ ’आध्यात्मिकदोनों रूपों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यज्ञ पर्यावरण को ही शुद्ध नहीं करता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है। यज्ञ के माध्यम से ईश्वर की आराधना और दिव्य ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसी परंपरा को प्रोत्साहित करने के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन भीलवाड़ा शाखा द्वारा गायत्री मंदिर में गायत्री हवन का आयोजन किया गया। हवन में तकनीकी प्रमुख उषा सोमानी का विशेष सहयोग रहा। महिला सशक्तिकरण प्रमुख जतन हिंगड़, नेत्रदान अंगदान प्रभारी रेखा नुवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेणु कोगटा, उपाध्यक्ष स्नेह लता पटवारी, संस्कार संस्कृति प्रमुख पुष्पा मुंदडा, कार्यकारिणी सदस्य यशोदा शर्मा, मनीषा सोमानी के साथ ही सभी सदस्यों ने अपने घर पर भी हवन करते रहने की शपथ ली, और आगे भी इसी तरह गायत्री यज्ञ करवाते रहने पर मंत्रणा की गई। इस अवसर पर संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता भी बढ़ती है।                      

Uploaded Image Uploaded Image