Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

नौगांव सांवरिया सेठ मंदिर में 31 मई को होगा भव्य नौका विहार व सावन-भादो मनोरथ

 

 

 

 

 

ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, समितियों का किया गठन

 

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट, नौगांवा की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ पारदर्शी बनाने के लिए वर्ष 2026-27 की कार्यकारी समितियों का गठन किया गया। इस दौरान दामोदर प्रसाद अग्रवाल, कैलाश डाड, कमल कंदोई और चंद्रप्रकाश आगाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से घोषित समितियों में हवन, अभिषेक पूजा समिति  का प्रमुख भंवरलाल दरगड, भण्डार सामग्री व्यवस्था समिति का प्रमुख गिरिराज काबरा सह-प्रमुख अजीत सिंह, निर्माण मरम्मत समिति का प्रमुख सुनील नवाल तथा मन्दिर दर्शन एवं महाप्रसाद वितरण समिति का प्रमुख राकेश खोईवाल सह-प्रमुख बबलू सेन को बनाया गया है। ट्रस्ट जल्द ही शेष समितियों की सूची भी जारी करेगा। ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी रविवार, 31 मई 2026 (ज्येष्ठा शुक्ला पूर्णिमा) को मंदिर परिसर में भव्य नौकाविहार मनोरथ एवं सावन-भादो महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध आराध्या इवेंट प्लानर द्वारा संचालित इस धार्मिक उत्सव में प्रातः 11.00 बजे नौका विहार का श्री गणेश किया जाएगा सभी भक्त नौका को कंधों पर उठाकर लायेंगे। इसके बाद प्रभु सांवरिया सेठ एवं श्रीनाथजी बाबा नौका विहार करेंगे। इसके बाद सायं 7.00 बजे से शीतल सेवा के तहत सावन भादो महोत्सव कुंज दर्शन होगा, जिसमें प्रभु श्रीनाथ जी झूले में विराजेंगे और संध्या कालीन नौका विहार करेंगे। कार्यक्रम में गोवत्स दिव्यांशु महाराज (कथा वाचक) द्वारा विशेष राग सेवा दी जाएगी। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।   

Uploaded Image