Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

हिन्दुस्तान जिंकद्वारा आनंदीपुराविद्यालय मेंनवनिर्मित दोकक्षा कक्षोंका कियाभव्य उद्घाटन

 

 

  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कोटड़ी पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आनंदीपुरा में नवनिर्मित दो कक्षा कक्षों का भव्य उद्घाटन किया गया। इन नए कक्षा कक्षों का उद्घाटन रामपुरा अगूचा क्लस्टर के आईबीयू सीईओ राम मुआरी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में महामंत्री, आगूचा खान मजदूर संघ एम.के. सोनी, अध्यक्ष, आगूचा खान मजदूर संघ मुकेश चंद्र सोमानी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजय शर्मा, हेड सीएसआर भुवनेश शर्मा, प्रशासक, कोटड़ी हगामी लाल गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमराव सिंह चोरड़िया उपस्थित थे। कार्यक्रम में 100 से अधिक ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की झलक और जीवंतता देखने को मिली। स्कूल प्रबंधन ने हिंदुस्तान जिंक के इस योगदान की सराहना की। बुनियादी ढांचे के विकास की गुणवत्ता और इसके सकारात्मक प्रभाव को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।                             

Uploaded Image