Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

तिलक नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा ने शिव महापुराण कथा में निभाई सेवा भावना

 

श्रद्धालुओं के लिए जल बैठने की व्यवस्था संभाल कर दिया सहयोग, की समाजसेवा की मिसाल पेश

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) तिलक नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा द्वारा अध्यक्ष राजेंद्र जागेटिया के सानिध्य में शिवमहापुराण कथा स्थल पर सेवा कार्य करते हुए समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई। कथा के दौरान बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभा के सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। राजेंद्र पोरवाल ने बताया कि माहेश्वरी समाज तिलक नगर क्षेत्र के द्वारा कथा स्थल भगवान महेश के जयकारे, गौ माता की जय, चारभूजा नाथ की जय, भारत माता की जय के उद्कोष के साथ ही फ्रूटी वितरित की गई। साथ ही सभा के कार्यकर्ताओं ने कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में सेवा देना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने माहेश्वरी सभा के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर सुनील सोमानी, जगदीश कास्ट, कमलेश दरगड़ ओम सोमानी, धर्मेन्द्र बसेर, मुरली मनोहर काकाणी, दिनेश तोषनीवाल, बृज किशोर तापड़िया, सत्यनारायण मूंदड़ा, मनोहर झंवर, ओम काबरा, जगदीश सोनी, श्रवण मूंदड़ा, अमर चन्द बांगड, श्याम बांगड़, सुशील बसेर सहित कई पदाधिकारीयो का सहयोग मिला।      

Uploaded Image