पर्यावरण/सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार के 7 कार्यक्रमों का हुआ सफल आयोजन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा द्वारा पर्यावरण/सेवा सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। शाखा सचिव मुकेश छीपा ने बताया कि विगत 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चले इस पर्यावरण सप्ताह में विभिन्न प्रकार के 7 कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक निष्पादन किया गया। शाखा अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया की इन सेवा कार्यों में शाखा के लगभग 50 सदस्यों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शाखा महिला संयोजिका पूनम डाड द्वारा मातृशक्ति के साथ मिलकर विभिन्न विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही शाखा कोषाध्यक्ष दीपक तुरकिया एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से भीषण गर्मी को देखते हुए राजकीय विद्यालय धांधोलाई में खराब बोरिंग को भी हाथों हाथ रिपेयर करवा कर तत्काल वापस लगवाया गया। पर्यावरण एवं सेवा सप्ताह में मुख्य रूप से तुलसी पौधा वितरण, छायादार वृक्षों हेतु पौधरोपण, विद्यालय में विद्यार्थियों को मिठाई एवं उपयोगी सामग्री का वितरण, गोद लिए गए विद्यालय में पेयजल (बोरिंग) सुधार कार्य, रेलवे स्टेशन के बाहर जरूरतमंदों को फूड पैकेट वितरण, पर्यावरण संगोष्ठी (घरेलू कचरे के उपयोग एवं जागरूकता विषय पर) इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश समाज में प्रसारित किया गया। शाखा से दीपेश खंडेलवाल, कमलेश लाठी, डॉक्टर कैलाश शर्मा, राकेश भंसाली, नरेंद्र डाड, अनुज मुछाल, रोहित शर्मा, काश जागेटिया, अंकित आगाल, संजय समदानी, सावन मालीवाल, पारस देवी शर्मा, सुरभि लाठी, अनामिका खंडेलवाल, कोमल शर्मा, अंकिता तुरकिया, कविता समदानी, शिल्पा मुछाल, रश्मि काबरा, पूजा आगाल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही। भाविप के विभिन्न पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। इस पूरे आयोजन में शाखा के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी अच्छा सहयोग देखने को मिला, जिससे पर्यावरण सप्ताह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Social Plugin