Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भगवान चारभुजा नाथ, बडा मंदिर में लाहोटी परिवार ने श्रद्धा भाव से चढ़ाई ध्वजा, गूंजे जयकारें

 

धार्मिक अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना

 

  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) शहर के बडा मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब लाहोटी परिवार और श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में ध्वजा चढ़ाने का विशेष आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति रस की अनुभूति हुई। साथ ही इस अवसर पर दूर-दूर से आए भक्तों ने भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। पुरा मंदिर परिसर जय चारभुजा नाथके जयकारों से गूंज उठा। ध्वजा चढ़ाने की परंपरा इस मंदिर की एक विशेष पहचान है, जिसमें भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर या विशेष अवसरों पर मंदिर में ध्वजा अर्पित करते हैं। आज के आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और पूरे विधि-विधान के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजा पूजन कराया गया। महाआरती के बाद लाहोटी परिवारजन और मौजूद श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से ध्वजा को अपने कंधों पर उठाकर मंदिर की परिक्रमा की उसके बाद ध्वजा को मंदिर के शिखर तक पहुंचाया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन ने माहौल को और अधिक पावन बना दिया। पंडित मनीष पाराशर ने बताया की ध्वजा चढ़ाने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है और यह परंपरा सदियों से चली रही है। भक्तगण अपनी-अपनी आस्था के अनुसार ध्वजा अर्पित करते हैं और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं। ध्वजा चढ़ाने के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो कोईऔर चारभुजा नाथ के दरबार मेंजैसे भजनों ने भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महिलाओं और युवाओं ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जगदीश लाहोटी, श्यामलाल, दिनेश लाहोटी सहित पहलादराय बजाज, बालमंुकद राठी, शिव तोषनीवाल, रमेश बाहेती, कैलाश देवपुरा, अर्पित बिड़ला, हरीश भंडारी, केदार देवी, रतन देवी बजाज, गौरी लाहोटी, उर्मिला राठी, हंसा, कोमल लाहोटी, रेखा, सुधा देवपुरा, सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।         

Uploaded Image