Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

बद्री विशाल के जयकारों से गुंजायमान रहा मंदिर, धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव

 

 

 

दुग्ध अभिषेक कर किया विशेष श्रृंगार, भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) शहर के मध्य पुरानी धानमंडी स्थित प्राचीन बद्रीनारायण मंदिर में रविवार को भगवान बद्रीनारायण का पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पाटोत्सव का शुभारंभ तड़के सूर्याेदय के साथ पुजारी यश चौबे के सानिध्य में वैदिक मंगलाचार से हुआ। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश भदादा की मौजूदगी में भगवान का दुग्ध अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से भजन सरिता बही, जिसमें भजन गायक हितेश व्यास और पुनीता व्यास ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भक्ति का रंग तब और गहरा गया जब ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश भदादा ने खुद माइक थामा और जब होवे सच्चा प्यार क्यों ना मिले कन्हैया भजन की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। दोपहर में विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर भगवान की महाआरती की गई, जिसके बाद गोविंद चौबे द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। उत्सव के अवसर पर पूरे मंदिर को आधुनिक लाइटों से विशेष रूप से सजाया गया, जिससे मंदिर की आभा देखते ही बन रही थी।              

 

 

Uploaded Image