भाविप आजाद शाखा के सानिध्य में सोमाणी परिवार से करवाया जनसेवा और मानवता का प्रेरणादायी कार्य
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद, आजाद शाखा द्वारा सिद्धबली बालाजी मंदिर के आश्रम परिसर में जनसेवा और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए परम पूज्य महंत जागेश्वर दास महाराज के करकमलों द्वारा राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से एक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी के इस दौर में यह सेवा कार्य आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगा। यह पुण्य कार्य सोमाणी परिवार द्वारा उनकी पूज्य माताजी प्रभावती सोमाणी की चतुर्थ पुण्यतिथि के पावन उपलक्ष्य में कराया गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर सोमाणी, मीनू सोमाणी, कविश सोमाणी एवं सौम्य सोमाणी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही भारत विकास परिषद आजाद शाखा के सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा। उनके सेवा भाव से यह प्याऊ प्रारंभ किया गया, जिसका संचालन नित्य प्रतिदिन पूरे वर्ष भर किए जाने का प्रस्ताव है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्य समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। भीषण गर्मी में यह प्याऊ राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए शीतल जल का स्रोत बनकर मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Social Plugin