Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भाविप भगत सिंह शाखा भीलवाड़ा द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन, सेवाकार्य अभी जारी

 

 

 

गौ सेवा, समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता सहित दस हजार से अधिक जरूरतमंदों की सहायता हेतु विविध कार्यक्रम हुए आयोजित

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद् की भगत सिंह शाखा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत शाखा के सदस्यों ने पुरे सप्ताह समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर भिन्न-भिन्न सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी। सचिव मुकेश छीपा ने बताया की शाखा द्वारा 10 से 16 अप्रैल तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत गौ माता को भोजन करवा कर की गई। उसके बाद प्रति दिन महापुराण कथा में पधारे भक्तजनों के लिए नमकीन के पैकेट वितरित किये गए साथ ही चाय सेवा, जल-वितरण, ठंडाई वितरण एवं फल वितरण किया गया। अलग अलग कार्यक्रम में अलग अलग प्रभारी नियुक्त किये गए एवं प्रत्येक कार्यक्रम में लगभग 25 सदस्यों की उपस्थिति रही। शाखा का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू हुआ है इसी को देखते हुए सत्र की शुरुआत सेवा कार्यक्रमों से करने का निर्णय लिया गया। अंबेडकर जयंती पर गरीब मजदूरों को फल वितरण एवं 100 परिंदे वितरित किये गए। अब तक सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से 10000 से ज्यादा लोगो की सेवा की जा चुकी है और अभी सेवा कार्य जारी है। कार्यक्रम में शाखा से पारस देवी शर्मा, अंकिता तुरकिया, कविता समदानी, अनामिका खंडेलवाल, खुशबू छीपा, प्रियंका मालीवाल, शेफाली कचोलिया, अनिता चेचाणी, नीतू भंसाली, रश्मि काबरा, शिल्पा मुच्छाल, सोनिया सोमाणी, मधु गगरानी, सरोज जागेटिया, हर्षा जैन, सुरभि लाठी, सीमा शर्मा, लाड कवर मारू, कोमल शर्मा, सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार तुरकिया, कैलाश शर्मा, सावन मालीवाल, विनोद मारु, दीपेश खंडेलवाल, कमलेश लाठी, नरेन्द्र डाड, अनुज मुछाल, रामपाल सोमानी, सुरेंद्र काबरा, रूपलाल गगरानी, प्रकाश जागेटिया, अंकित कचौलिया, रोशन जैन, अंकुश समदानी, संजय समदानी, बृजबिहारी गुप्ता, अशोक शर्मा, अनुराग मंडोवरा, पूनम मंडोवरा, दीपक तोषनीवाल, सुमन तोषनीवाल, अभिषेक मंडोवरा, ज्योति मंडोवरा उपस्थित रहे।               

 


Uploaded Image