Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

सेवा भाव से किया गया कार्य दूसरों के साथ ही स्वयं के व्यक्तित्व को भी निखारता है : प्रवीण चौधरी

 

वीर सेवा संघ का स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, यूथ विंग लेडीज विंग का रहा सहयोग

 

 

कोर कमेटी ने नवीन लेडीज विंग चेयरमैन का दायित्व नीना पंचोली तथा चीफ सेक्रेटरी का दायित्व मनीषा शाह को सौंपा

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) सेवा भाव से किया गया कार्य केवल दूसरों के जीवन में बदलाव लाता है, बल्कि स्वयं के व्यक्तित्व को भी निखारता है। यह बात सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने वीएसएस के स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान चौधरी ने वीर सेवा संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा संगठन के सेवा, समर्पण और एकता के मूल्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इससे पुर्व वीर सेवा संघ का विद्यासागर वाटिका में हर्षाेल्लास के साथ स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वीर सेवा संघ के चेयरमैन सुभाष हुमड, संस्था के संरक्षक एनसी जैन, सनत अजमेरा, अजय झांझरी एवं प्रवीण चौधरी, सुरेश कोठारी, अरविंद अजमेरा, लक्ष्मीकांत जैन, लोकेश अजमेरा, वाइस चेयरमैन नरेश गोधा, मनीष शाह, मंत्री दिलीप अजमेरा, कोषाध्यक्ष सुनील पाटनी, सह कोषाध्यक्ष राकेश पहाड़िया, अजय बाकलीवाल, संजय झांझरी, दिनेश बज, कपिल हूमड़, अशोक कांटीवाल, श्रवण गोधा, राजकुमार सेठी, मुकेश पाटौदी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर हुई। मंगलाचरण वीणा मंगल, मीना हूमड़ ने कराया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन सुभाष हुमड ने संस्था के द्वारा किए जा रहे। विभिन्न कार्यों की जानकारी दी तथा कोर कमेटी द्वारा लेडीज विंग वर्किंग कमेटी का पुनर्गठन किया गया। कोर कमेटी ने नवीन लेडीज विंग चेयरमैन का दायित्व नीना पंचोली तथा चीफ सेक्रेटरी का दायित्व मनीषा शाह को दिया, जिसका सभी सदस्यों ने विशाल करतल ध्वनि से स्वागत किया। पूर्व लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी भारती सोनी, यूथ विंग चेयरमैन प्रदीप लुहाड़िया, कन्वीनर प्रतीक शाह एवं चीफ सेक्रेटरी विभोर गोधा ने भी अपने विचार रखे। समारोह को नरेश गोधा ने भी स्वागत उद्बोधन दिया। इससे पूर्व समारोह में प्रातः समय पर उपस्थित रहने वाले सदस्यों को लॉटरी निकालकर पुरस्कृत किया। प्रवेश पर सभी सदस्यों का लेडीज विंग वर्किंग कमेटी ने तिलक लगाकर स्वागत किया, यूथ विंग वर्किंग कमेटी ने सबसे पहले आने वाले 90 जोड़ो को लॉटरी कूपन दिए। आयोजन के दौरान रोहित गोधा, मनीषा गोधा, अक्षत ने सभी को मस्ती भरे खेल खिलाए, जिसका सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया एवं सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ विंग, लेडीज विंग का सहयोग रहा। स्पीकर रचित कुमार ने वेल्थ मैनेजमेंट पर उद्बोधन दिया। सकल दिगम्बर जैन समाज की नवीन कमेटी एवं डीजेपीएल के सदस्यों का यूथ विंग ने स्वागत किया। अजीत बाकलीवाल ने आने वाले स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी, जिसका आयोजन यूथ विंग एवं लेडीज विंग मिलकर करेगी। कोषाध्यक्ष सुनील पाटनी ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जीतो चीफ सेक्रेटरी मनीष शाह एवं टीम ने 9 अप्रैल को होने वाले विश्व नवकार दिवस का विस्तृत विवरण दिया, एवं सभी को सपरिवार भाग लेने का आग्रह किया। बेस्ट कपल अवॉर्ड भी दिया गया। जिसकी निर्णायक संध्या आगीवाल तथा नेहा चोरड़िया थी। प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो सांत्वना पुरस्कार दिए गए। समारोह में 600 सदस्यों की उपस्थिति रही। समारोह का संचालन दिलीप अजमेरा एवं पायल गोधा ने किया।                             



Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image