Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती पर 'रक्तदान जागरूकता पखवाड़ा' का होगा आयोजन


 
भीलवाड़ा: विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के सचिव शंकर लाल गाडरी ने बताया किया इसी क्रम में आज भीलवाड़ा सर्किट हाउस में आयोजित एक विशेष जागरूकता बैठक में सर्वसम्मति से 'रक्तदान जागरूकता पखवाड़ा' मनाने का संकल्प लिया गया। इस निर्णय के तहत भीलवाड़ा जिले की प्रत्येक विधानसभा में रक्तदान शिविरों के माध्यम से जन-जन को इस पुण्य कार्य से जोड़ा जाएगा।
शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम:
पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले शिविरों की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:
• 5 अप्रैल 2026 को रायला में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
• 6 अप्रैल 2026 को अंटाली में शिविर लगाया जाएगा।
• 8 अप्रैल 2026 को बिजोलिया क्षेत्र के रक्तदाता अपना योगदान देंगे।
• 10 अप्रैल 2026 को कोटड़ी में शिविर का आयोजन निश्चित किया गया है।
• 12 अप्रैल 2026 को रायपुर में रक्तदान महाकुंभ आयोजित होगा।
• 14 अप्रैल 2026 को मांडल में इस अभियान का भव्य समापन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए रामलाल जाट ने कहा कि बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा का यह मार्ग अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "रक्तदान न केवल एक पुण्य का कार्य है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। इस पखवाड़े के माध्यम से हम जिले की हर विधानसभा के युवाओं को इस मुहिम से जोड़ेंगे।"
सोसायटी के अध्यक्ष ओम नारानीवाल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा, "विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी का लक्ष्य है कि जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी रक्त की कमी महसूस न हो। बाबा साहब की जयंती पर आयोजित यह पखवाड़ा समाज में भाईचारे और सेवा का संदेश फैलाएगा।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में सोसायटी के सभी पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे जिसमे ओम नारानिवाल, राजेंद्र त्रिवेदी मधु जाजूँ, चेतन डीडवानिया, शंकर कुमावत, महेश सोनी, चेतन पेसवानी, ईश्वर खोईवाल, शंकर जाट, हैप्पी बना, रणदीप त्रिवेदी, हेमेन्द्र शर्मा, श्याम लाल गुर्जर, राजू डिडवानिया, रामेश्वर जाट, हरफूल जाट, संजय मेवाड़ा, तूफ़ान यादव, अंकित तिवारी, विकाश सुवालका, रफ़ीक टांक,मुकेश पालीवाल, धनराज सालवी, प्रेम कुमावत, सहित सेकड़ो युवा उपस्थिति थे