Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

आजाद नगर युवा संगठन ने गोवत्स राधाकृष्ण महाराज का किया भव्य स्वागत

 

धार्मिक माहौल में गूंजे जयकारे, युवाओं ने लिया संस्कार और सेवा का संकल्प

 

             भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नोगांवा सांवरिया सेठ पावन धाम में आजादनगर युवा संगठन द्वारा गोवत्स राधाकृष्ण महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आजादनगर युवा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप जागेटिया के नेतृत्व में महाराज श्री का साफा, शॉल, तस्वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद लिया। अपने उद्बोधन में गोवत्स राधाकृष्ण महाराज ने युवाओं को भारतीय संस्कृति, गौ सेवा एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज की असली ताकत है और यदि युवा सही दिशा में कार्य करें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। आजाद नगर युवा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप जागेटिया ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। इस दौरान संजय सोमानी, परितोष दुदानी के साथ ही कई युवा साथी एवं बड़ी संख्या मे स्थानीय श्रद्धालु की उपस्थिति रही।