Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए गैस, पेट्रोल-डीजल कमी की अफवाह फैलाना पड़ा भारी, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार 


सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए गैस, पेट्रोल-डीजल कमी की अफवाह फैलाना पड़ा भारी, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार 

भीलवाड़ा: सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए पेट्रोल- डीजल व गैस की कीमत की अफवाह फैलाने के मामले में सोमवार अल सुबह भीलवाड़ा पुलिस ने ठोस कारवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही एसपी धर्मेंद्र सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ठ व भ्रामक सूचना पर विश्वास ना करें । जिले में गैस, पेट्रोल -डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रहा है वही भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए रसद विभाग ने जिले में 27 स्थानो पर कारवाई करते हुए 132 गैस सिलेंडर, रिफलिंग मशीन व अन्य उपकरण भी जब्त किये है।
जहां भीलवाड़ा एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा की पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा घरेलु LPG गैस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक व अफवाहपूर्ण पोस्टों पर सख्त निगरानी रखते हुए कारवाई की जा रही है इस दौरान भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा थाना पुलिस द्वारा चार , बडलियास पुलिस स्टेशन द्वारा दौ , सुभाषनगर द्वारा एक व गांधीनगर पुलिस द्वारा एक आरोपी ऐसे में जिले में आठ आरोपियों को सोशल मीडिया पर पेट्रोल- डीजल व गैस किल्लत की भ्रामक अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस द्वारा ऐसे अन्य संदिग्ध अकाउंट्स की भी लगातार निगरानी की जा रही है जो सोशल मीडिया व अन्य माध्यमो से एलपीजी गैस एवं पट्रोल डीजल को लेकर अफवाहें फैलाकर आमजन को गुमराह कर रहे है जिन पर भी विधिक कारवाई जारी रहेगी । पुलिस द्वारा अब तक की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर व्यूज एवं फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से जानबूझकर इस प्रकार की भ्रामक सामग्री प्रसारित कर रहे थे।
                                                                                                     वही भीलवाड़ा एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। घरेलु LPG गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। केवल आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें।

वही भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने भी जिले में एलपीजी की कालाबाजारी व अवैध गतिविधियों पर कारवाई करते हुए जिले में अब तक 6 ए के तहत 27 स्थान पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1985 की धारा 3/7 प्रकरण दर्ज करते हुए 132 गैस सिलेंडर, रिफलिग मशीन व अन्य उपकरण जप्त कर जिला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं।