अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में पंडित गोविन्द गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार को होगी पूर्णाहुति, कन्या पूजन, महाआरती
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री बाबा धाम पर नवरात्रा महोत्सव में सामूहिक महाअष्टमी दुर्गा पूजा बाबा धाम परिवार ने एक साथ ने की। इस महापूजा में हवन पूजन, दुर्गा पाठ, अभिषेक, दुर्गा अर्चना की गई, इस दौरान बाबा धाम मंदिर प्रांगण में पूरे परिवार ने हवन, पूजन में भाग लिया। इस दौरान पूरा बाबा धाम श्रद्धालुओं से खचा-खच भरा हुआ था। श्री बाबा धाम पर नवरात्रा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में नवरात्रा महोत्सव में श्री बाबाधाम मंदिर प्रांगण में विशेष विद्युत सजावट व आकर्षक रंग बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया गया। नौ ही दिन माताजी का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। नवरात्रा में प्रतिदिन सुबह आरती के पश्चात 9.15 बजे से हवन, पूजन किया जा रहा है। नवरात्रा के अंतिम दिन शुक्रवार 27 मार्च को सुबह 9.15 बजे से श्री बाबा धाम के पण्डित गोविन्द गौतम व अन्य पंडितों के द्वारा पूर्णाहुति होगी, उसके पश्चात आरती होगी, उसके बाद कन्या पूजन का आयोजन किया जायेगा। नवरात्रा में हजारों भक्तों ने श्रद्धा व आस्था के साथ हवन, पूजन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन व महाआरती का लाभ लेंगे और सभी भक्तजन अपनी-अपनी मनोकामना के लिए मन्नत मांगते है। नवरात्रा के अंतिम दिन 10.15 बजे से ही हवन, पूजन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन और सायंकाल 7.15 बजे महाआरती होगी। सभी भक्तजन पधारकर धर्म का लाभ लेवें।

Social Plugin