भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह उल्लेखनीय है कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी क्षमता, साहस और नेतृत्व से समाज में नई पहचान स्थापित कर रही हैं। भीलवाड़ा में पदस्थापित आरपीएस अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक शिल्पा भादविया इसी सशक्त नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण हैं। भीलवाड़ा पुलिस महकमे की दबंग और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में उनकी पहचान बनी है। उन्होंने अपने उसूलों और मूल्यों से कोई समझौता किए बिना अपने दायित्वों का निर्वहन कर समाज के सामने एक सकारात्मक और प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पुलिस सेवा में अपनी सादगी, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी के कारण उन्होंने एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आमजन के प्रति उनका सहज और मिलनसार व्यवहार उन्हें समाज में सम्मान दिलाता है। पुलिस महकमे में भी उनकी कार्यप्रणाली और कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा होती रहती है। शिल्पा भादविया (जैन) का कार्य यह संदेश देता है कि सकारात्मक सोच, अनुशासन और समर्पण के साथ महिलाएं हर क्षेत्र में प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं। उनका व्यक्तित्व समाज की महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। महिला सशक्तिकरण के इस अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कामना है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन इसी निष्ठा और समर्पण के साथ करती रहें तथा अपने कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणा और विश्वास का वातावरण और अधिक सुदृढ़ करें।

Social Plugin