महिलाओं को भोजन कराने के साथ बांटी नारियल, सुहाग पिटारी, श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ आयोजन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान में गणगौर के महोत्सव पर 32 महिलाओं ने गणगौर का उद्यापन लगाया, उसमें 800 महिलाओं को भोजन संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान में कराया गया। महिलाओं द्वारा गणगौर के गीत भी गाए ओर नृत्य किया गया। गणगौर के झाला भी दिए गए। गणगौर मां ने पूजन देव गणगौर पूजा ईश्वर पार्वतीजी सभी की सामूहिक पूजा अर्चना भी की गई और सभी को एक साथ कहानी कहकर उद्यापन लगाया गया। जिसमें महिलाओं को भोजन कराने के साथ नारियल, सुहाग पिटारी भी बांटी गई। अध्यक्ष मधु लढ़ा ने बताया कि अखंड सुहाग के लिए गणगौर का पर्व मनाया जाता है। यह चैत्र नवरात्र के तृतीया पर आता है, इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए कामना करते हुए महादेव और गौरा की पूजा की जाती है। आज हम उद्यापन के मौके पर यहां भोज के लिए आमंत्रित किए गए हैं। परिवार में जो भी नई बहू या बेटी होती है वो उद्यापन करती है। इसमें 16 सुहागनों को बुलाकर भोजन कराया जाता है। लढ़ा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव अनुपमा मंत्री, मधु हिंगड़, मधु बहेडिया, मिता अटल, पुष्पा मुंदड़ा, मंजू झंवर, अंजू मंडोवरा, सुनीता शारदा, टोनीका झंवर, ललिता डाड, शिखा सोमानी, मंजू दरक, रितिका झंवर, समता माहेश्वरी, आशा डाड, कृष्णा भदादा, सोनिया सोमानी, इंद्रा भदादा, अंकिता मूंदड़ा, शिखा सोमानी सहित मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित थी।

Social Plugin