जयपुर के कलाकारों ने बिखेरे राधा-कृष्ण के रंग, एक मंच पर उतरा महिला दिवस और फागोत्सव का उल्लास
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर की एक निजी वाटिका में 'हमराही ग्रुप' की ओर से आयोजित महिला दिवस और फागोत्सव कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और भक्ति का त्रिवेणी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की रंगत तब परवान चढ़ी जब विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज्ज होकर 'कैटवॉक' के जरिए रैंप पर अपना आत्मविश्वास और संयम प्रदर्शित किया। ग्रुप अध्यक्ष आशा रामावत ने बताया कि उत्सव का मुख्य आकर्षण जयपुर से आए राधा-कृष्ण के स्वरूप रहे। कलाकारों की आरती और स्वागत के पश्चात फूलों की होली खेली गई। सिंगर नरेंद्र व अन्य के भजनों की धुनों पर हर उम्र की महिलाओं ने नृत्य किया और एक-दूसरे को फाग की बधाई दी। संरक्षिका रूपा परसरामपुरिया व निर्मला बरकतिया ने साझा किया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में नगर परिषद की पूर्व सभापति मधु जाजू और राधिका पारीक बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं के इस एकजुट प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका मोना शर्मा, शशि अग्रवाल, मीता पारिक और शर्मिला रामावत का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विमला झंवर, डॉ. संगीता काबरा, गीता मूंदड़ा, हंसा समदानी, मंजू डूंगरपुरिया, पारो सर्राफ निर्मला बुलिया, भावना पारीक आभा मित्तल, आभा मानसिंहा गीता लड्डा, प्रतिभा मानसिंहा, अर्चना अग्रवाल, कुसुम जाजू, ममता शर्मा, नीलू बागरानी, रितु मानसिंहा, संध्या गिगवाल, सुलोचना गर्ग, मीता जैन, सपना अग्रवाल, उर्मिल जैन, सारिका रारा साधना मिलाना, कुसुम पोखरना, नीरू, अजमेरा। संगीता बाबेल, रुचि छाबड़ा, आशा अग्रवाल, मधु लोढा, रेनू बंसल, नीलम शर्मा, आबा मानसिंहका, चंद्रनाहर, ममता चेलाना, सुलेखा अग्रवाल सहित शहर की गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में भजन सिंगर नरेंद्र ठमका संचालनकर्ता विक्रांत अमरवाल थे अंत में वृंदावन से आई पिंकल सोनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कोरियोग्राफ़ी विक्रांत ने किया।

Social Plugin