लायंस क्लब रीजन 4 कॉन्फ्रेंस 'संकल्प 2026' का भव्य आयोजन, वरिष्ठ लायंस मेंबर्स को मिला विशेष सम्मान
सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ जुटे क्षेत्र भर के लायंस सदस्य
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। लायंस क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करके निरंतर समाज सेवा के कार्यों में योगदान दे रहा है। "संकल्प 2026" केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने का एक मजबूत प्रयास है। लायंस क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुँचाना है और इसके लिए सभी सदस्यों का समर्पण अत्यंत आवश्यक है। यह बात पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी.के. लूथरा (पटना), ने लायंस क्लब रीजन 4 द्वारा आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस 'संकल्प 2026' के समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में लायनिज्म की सेवा भावना, नेतृत्व और समाज के प्रति जिम्मेदारी पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व लायंस क्लब रीजन 4 द्वारा आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस 'संकल्प 2026' का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। रीजन कॉन्फ्रेंस 'संकल्प 2026' ने सभी सदस्यों में सेवा, समर्पण और नेतृत्व की नई ऊर्जा का संचार किया। इस सम्मेलन में 300 से अधिक लायंस सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। की-नोट स्पीकर के रूप में लायन विष्णु बाजोरिया (कोलकाता) पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संदेश दिया। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लायन दिलीप तोषनीवाल (पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3233 ई-2) एवं लायन निशांत जैन (वीडीजी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। रीजन चेयरमैन एमजेएफ लायन विनोद सिंघवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लायनिज्म की सेवा भावना को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने रीजन के वरिष्ठ लायंस मेंबर्स को विशेष सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले लायंस सदस्यों को सम्मानित किया गया। प्रोग्राम कन्वीनर लायन अजय अग्रवाल ने बताया कि वर्ष भर की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एडवोकेट लायन पवन पंवार को 'लायन ऑफ द रीजन' सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही बेस्ट क्लब के रूप में लायंस क्लब भीलवाड़ा को सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान प्रदान किए गए, जिनमें प्लैटिनम जोन चेयरमैन लायन अंजली नैनावटी एवं लायन चांदमल सोमानी, प्लैटिनम प्रेसिडेंट लायन अनिल गग्गड़, डायमंड प्रेसिडेंट लायन अभिषेक खजांची, प्लैटिनम सेक्रेटरी राजेश ढाका, डायमंड सेक्रेटरी हनुमान अग्रवाल तथा प्लैटिनम ट्रेजरर लायन पुरुषोत्तम परियानी शामिल रहे। आईटी टीम के लायन चन्द्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट में पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई, जिससे रिकॉर्ड भागीदारी संभव हो सकी। होस्ट क्लब लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप द्वारा वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या 'मोबाइल की लत' के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से प्रभावी संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन लायन सीए नवीन वागरेचा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न क्लबों से आए लायंस सदस्यों, पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

Social Plugin