Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में भव्य फाग उत्सव आयोजित

 

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) राष्ट्र सेविका समिति, भीलवाड़ा विभाग द्वारा विभाग कार्यवाहिका मनीषा जाजू के निवास पर हर्षाेल्लास के साथ फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फाग और होली के पारंपरिक रंगों का आनंद लिया। प्रांत तरुणी प्रमुख कीर्ति सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विनीता तापड़िया एवं उनकी सखियों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। उपस्थित सेविकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में फूलों की होली खेलते हुए फागुनी भजनों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राधा-कृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिसमें समिति की लगभग तीन सौ बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के इस रंगोत्सव को उल्लासपूर्वक मनाया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ फाग उत्सव का समापन हुआ।