Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

बस-कार भिड़ंत में 37 यात्री घायल, एक मासूम की हुई मौत


बस-कार भिड़ंत में 37 यात्री घायल, एक मासूम की हुई मौत

भीलवाड़ा:भीलवाड़ा-शाहपुरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां रायपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार निजी बस और टाटा हैरियर कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बस व कार में सवार करीब 37 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर भीलवाड़ा रेफर किया गया वही एक दो वर्षीय मासूम बालिका की भीलवाड़ा रेफर करने के दौरान रास्ते में मौत हो गई सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को शाहपुरा जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। 

जहां शाहपुरा के एएसपी राजेश आर्य ने कहां की मंगलवार दोपहर बाद भीलवाड़ा से शाहपुरा की ओर एक निजी बस आ रही थी बस रायपुर चौराहे के पास पहुंची, सड़क पर बने गहरे गड्ढे को बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस सामने से आ रही कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया जिससे कार में सवार यात्री व चालक बुरी तरह कार में फंस गए जिनको जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया वहीं हादसे के बाद बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई व चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शाहपुरा एसपी राजेश आर्य, एसडीएम सुनील मीणा, तहसीलदार भीवंराज परिहार और शाहपुर थाना अधिकारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे ओर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को भीलवाड़ा रेफर किया गया इसी दौरान बस में सवार महेंद्र सिंह के साथ उनकी 2 वर्षीय मासूम कोमल कंवर की मौत हो गई उनके शव को शाहपुरा जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया शव परिजनों को सौंप दिया गया वही हादसे के बाद भीलवाड़ा-शाहपुरा मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।