भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के खेल प्रकोष्ठ में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में, बिसायती समाज सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष मोहम्मद रफीक बिसायती को कांग्रेस कमेटी राजस्थान खेल प्रकोष्ठ का भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जयपुर स्थित खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान के निवास स्थान पर की गई। पठान ने मोहम्मद रफ़ीक़ की सक्रियता और खेल के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही बिसायती समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। इस खास मौके पर उपस्थित अतिथियों ने रफ़ीक़ बिसायती का माला पहनाकर और साफा बांधकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान आरिफ काजी रायला (संस्थापक एवं उपसरपंच, बिसायती समाज सेवा संस्थान), हाफिज मोहम्मद (करेड़ा), मोहम्मद उमर (भीलवाड़ा), मोहम्मद सलीम (कोषाध्यक्ष, भीलवाड़ा) उपस्थित थे। बिसायती समाज सेवा संस्थान ने इस नियुक्ति पर मोहम्मद रफीक बिसायती को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समाज के लोगों का मानना है कि उनकी इस नियुक्ति से भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा और कांग्रेस का खेल संगठन और अधिक मजबूत होगा।


Social Plugin