जायंट्स ग्रुप के सभी सदस्यों का सामूहिक पद स्थापना व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
जो काम दवा नही कर सकती वह सेवा से प्राप्त जो हो जाते है: सुरेंद्र जैन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जायंट्स ग्रुप के सभी सदस्यो का सामूहिक पद स्थापना व शपथ ग्रहण समारोह निजी रिसोर्ट्स में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जायंट्स वेलफेयर फॉउंडेशन के डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन एस पी चतुर्वेदी, स्पेशल कमेटी सदस्य सुरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष मंजू पोखरना, यूनिट डायरेक्टर नवीन वागरेचा व पुष्पा मेहता के आतिथ्य मे हुआ। समारोह में विशिष्ठ अतिथि सीईओ सिटी सज्जन सिंह थे। जायंट्स प्रार्थना व द्वीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। आभा जाजू द्वारा गणेश वंदना व अंजलि हेमनानी की शानदार नृत्य प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि जायंट्स वेलफेयर फॉउंडेशन के डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन एसपी चतुर्वेदी ने कहा की जायंट्स सदस्यों के लिये सेवा ही प्रथम ध्येय है। उन्होंने सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को बधाई व शुभकामनाये देते हुए कहा की समाज के नव निर्माण मे अपना योगदान दे कर जायंट्स का नाम रोशन करे। विशिष्ठ अतिथि सीईओ सिटी ने समाज के पीड़ित व्यक्ति के सेवा करने मे पुलिस प्रशासन की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। स्पेशल कमेटी सदस्य सुरेंद्र जैन ने कहा कि बीस वर्ष पूर्व जो जायंट्स का बीज बोया था वह भीलवाड़ा में आज वट वृक्ष बन चुका है सभी सदस्य सामाजिक सारोकारों मे अग्रसर रहते है। उन्होंने कहा की जो काम दवा नही कर सकती वह सेवा से प्राप्त जो दुआएं मिलती है उनसे चमत्कार हो जाते है। समारोह में स्मार्ट सिटी अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा, टेक्सटाइल सिटी से ममता शर्मा, प्रगति से विनोद जैन, भीलवाड़ा सहेली से कला कुदाल, संकल्प से आभा जाजू, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन वागरेचा ने किया। समारोह में जॉइंट्स ग्रुप ऑफ स्मार्ट सिटी, टेक्सटाईल सिटी, सहेली, प्रगति, वेदांता, रॉयल, भीलवाड़ा और संकल्प के पदाधिकारियों को शपथग्रहण कराई गई।


Social Plugin