Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

संस्कार निर्माण सेवा संस्थान भीलवाड़ा द्वारा नोबल स्कूल में मातृ-पितृ दिवस का भव्य आयोजन

 विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता की चरण वंदना, पूजा एवं परिक्रमा कर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।  संस्कार निर्माण सेवा संस्थान भीलवाड़ा द्वारा आज नोबल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ-पितृ दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीब 300 विद्यार्थियों के माता-पिता उपस्थित रहे। संस्था के सचिव कांतिलाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिलीप तोषनीवाल ने की। कार्यक्रम में संरक्षक गजानन बजाज, पीडीजी श्याम सुंदर मंत्री, लायंस क्लब भीलवाड़ा के अध्यक्ष अधिवक्ता पवन पवार तथा विद्यालय के प्रिंसिपल की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का माला व उपरणा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता की चरण वंदना, पूजा एवं परिक्रमा कर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर संस्था द्वारा सभी माता-पिता को मातृ-पितृ दिवस का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन राकेश पगारिया, लायन विनोद सिंघवी, अंजलि नैनावटी, अनिल गग्गड़, अभिषेक खजांची, ममता शर्मा, पुष्पा मेहता, मनोज चांडक, लव कुश काबरा, अजय अग्रवाल, लायन गुणराज भारद्वाज सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।