भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। वैश्य फेडरेशन महिला संगठन द्वारा सेवा कार्यों की कड़ी में एक जरूरतमंद बालिका को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई। संगठन की इस पहल का उद्देश्य बालिका को स्वरोजगार से जोड़कर उसके परिवार के भरण-पोषण में मदद करेगा। संगठन की अध्यक्ष लीला राठी ने बताया कि यह कार्यक्रम हरी सेवा धाम धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम हंसाराम महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक महिला को हुनरमंद बनाना पूरे परिवार को आर्थिक संबल देने के समान है। मशीन पाकर बालिका के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उसने संगठन का आभार व्यक्त किया। इस सेवा कार्य के दौरान संगठन की गुणमाला अग्रवाल, स्नेहलता पटवारी सहित कई गणमान्य सदस्याएं उपस्थित थीं। सभी ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Social Plugin