Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

श्री राम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा फाल्गुन उत्सव की शुरुआत, फूलो के साथ खेली होली

 

 

 

चंग पर सुन्दर काण्ड पाठ के साथ होली की धमाल की दी प्रस्तुतियां, नाचने पर मजबूर हुए श्रोता

 

                 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पर्व को लेकर द्वारिका कॉलोनी पांसल रोड पर फाल्गुन उत्सव की शुरुआत की। सबसे पहले राम दरबार के चित्र के आगे संस्था अध्यक्ष शान्ति प्रकाश मोहता, आयोजक सुरेन्द्र सुथार ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। चंग पर सुन्दरकाण्ड की चोपाइया पड़ी गई होली की धमालंे गाई गई। शेखावाटी के कलाकार राजपाल ढाका के नेतृत्व में चंग वादन में बनवारी माली, प्रहलाद शर्मा, सुरेश चौधरी, लक्ष्मण सिंह शेखावत, वासुदेव चारण, यशवन्त खटोड, राम कुमार शर्मा, प्रताप चौधरी आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। गायक मंगलचंद मिश्रा, भंवर पारीक, किशन चौधरी, संजय पारीक, जयश पारीक, अभिषेक शर्मा, निलेश पारीक, पंकज पंचोली, लोकेश कुदाल आदि ने होली की धमाल गांजो पीले रे सदा रे शिव भोला अमली, पग्ल्यारी पायल भिझे हातारो चुडलो रंग मत डाले रे सांवरिया मारो गुर्जर मारे रे, मन्दिर बंग्यो रे राजा राम को धाम अयोध्या में, नेणा निचा करले रे श्याम से मिलादे भिखाई आदि धमालो पर अपनी प्रस्तुति दी, सभी श्रोताओ को नाचने पर मजबूर कर दिया, फूलो के साथ होली खेली गई। विभिन्न कलाकारों ने सांग बनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के मुकेश वर्मा, हनुमान परिहार, चैन सिंह चौहान, सुरेश शर्मा, अमित पारीक, मोहन चौधरी, आशीष खेतान, लक्की सैनी, दिनेश लखोटिया आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्था अध्यक्ष शान्ति प्रकाश मोहता ने सभी का आभार व्यक्त किया।