ब्रिजस्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से हिन्दुस्तान टायर ऑफिस में ट्रक व ट्रेलर ड्राइवरों और स्टाफ ने शिविर का उठाया लाभ
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार को आगे बढ़ाने वाले ट्रक व ट्रेलर ड्राइवर के लिये ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हिन्दुस्तान टायर ऑफिस में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर व नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया गया। सेवा और संवेदनशीलता से ओत-प्रोत इस पहल में 123 ड्राइवरों और स्टाफ ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाइयों और चश्मा वितरण का लाभ उठाया। हिन्दुस्तान टायर के पकंज बिड़ला ने बताया की ब्रिजस्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस शिविर ने श्रमिक वर्ग के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में जयपुर के डाक्टर भवानी सिंह, डा धर्मेन्द्र विश्नोई, डॉ, मोहित व नर्सिंग स्टाफ के द्वारा सेवाएँ प्रदान कर रोगियों का बीपी, शुगर, आँखों की जाँच कर दवाईयां व चश्मे निःशुल्क वितरित किए गए। इस शिविर को सफल बनाने हेतु कम्पनी के एरिया मैनेजर अमित कुमार जयपुर के साथ ही स्थानीय व्यापारीगण सुरेश बिडला, अजय लोहिया, श्याम सुंदर नोलखा, सत्य नारायण अग्रवाल, जयराज, प्रकाश माली, उदय लाल माली, मुकेश भूतड़ा ने पूरी तत्परता से व्यवस्थाएं संभाली और ड्राईवरो को उनके स्वास्थ्य के रोग के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए स्वस्थ रहना अनिवार्य है। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दिनचर्या के बीच इस प्रकार की पहल उनके लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आई है। सेवा भावना से प्रेरित यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सुविधा का माध्यम बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि समाज के हर वर्ग की देखभाल ही सच्ची प्रगति की पहचान है।
Regards
Pankaj Porwal
9414111390,9587462200

Social Plugin