चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मण्डल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
चंदा जागेटिया पुनः अध्यक्ष, ललिता राठी सचिव बनी, कोषाध्यक्ष ममता पलोड, संगठन मंत्री प्रेम गगरानी मनोनित
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में सचिव सोनल माहेश्वरी के निर्देशन में चुनाव अधिकारी लीला राठी एवं नगर पर्यवेक्षक चेतना बसेर के सानिध्य मे चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मण्डल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। मण्डल की निवर्तमान अध्यक्षा चंदा जागेटिया के अच्छे कार्यकाल को देखते हुए उन्हें फिर से एक बार अध्यक्ष के लिए चयनित किया गया एवं सचिव पद पर ललिता राठी को निर्विरोध चुना गया। कोषाध्यक्ष ममता पलोड, संगठन मंत्री प्रेम गगरानी को निर्विरोध चुना गया। नव निर्वार्चित अध्यक्षा चंदा जागेटिया ने बताया कि निर्विरोध चुनाव से समाज में गुटबाजी कम होती है, विकास कार्यों में गति आती है, और एकजुटता मजबूत होती है। साथ ही निर्विरोध चुनाव सामाजिक एकता, आपसी समझ और भाईचारे का एक प्रमुख प्रतीक है। निर्विरोध चुनाव यह दर्शाता है कि लोगों के बीच मतभेद नहीं, बल्कि साझा विश्वास और सहयोग है। चुनाव प्रक्रिया में मण्डल की सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया गया।


Social Plugin