Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

चंद्रकांता बाहेती कोसौंपी अध्यक्ष कीकमान,मनोरमा कोठारी बनीसचिव

काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल में निर्विरोध चुनाव संपन्न

 

 

निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा समाज में एकता का संदेश देती है: चंद्रकांता बाहेती

 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी के निर्देशन में भीलवाड़ा की काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से चंद्रकांता बाहेती को अध्यक्ष और मनोरमा कोठारी को सचिव चुना गया। इस दौरान महिला संगठन की एकता और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया है। निर्वाचन की पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में रीना डाड और विनीता तोषनीवाल का सानिध्य प्राप्त रहा। नई जिम्मेदारी संभालते ही नवनियुक्त अध्यक्षा चंद्रकांता बाहेती ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। बाहेती ने कहा की निर्विरोध निर्वाचन की यह परंपरा केवल समाज में एकता का संदेश देती है, बल्कि भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार करती है। उन्होंने अपनी टीम का विस्तार करते हुए कार्यसमिति में संध्या नुवाल को कोषाध्यक्ष और पुष्पा ईनानी को संगठन मंत्री के रूप में मनोनीत किया। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान मंडल की सभी महिला सदस्यों का सक्रिय और सराहनीय सहयोग रहा, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही सामाजिक विकास संभव है। मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष शिला जागेटिया ने बताया की चुनाव समापन पर नवर्निवाचित अध्यक्ष मंत्री का सदस्याओं ने माला पहनाकर मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया।