Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है आत्मनिर्भर भारत अभियान: ओमप्रकाश भडाणा

आत्मनिर्भर भारत अभियान, आसींद विधानसभा में जोश और उत्साह के साथ आयोजित हुआ सम्मेलन

 

  

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ने की शिरकत, देशभक्ति और स्वदेशी की भावना को बढ़ावा देने का किया आह्वान

 

 

 भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आसींद विधानसभा में आयोजित सम्मेलन में अभियान के सह संयोजक, राजस्थान सरकार में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित इस सम्मेलन में ओमप्रकाश भडाणा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा और वोकल फॉर लोकल जैसे राष्ट्रवादी अभियानों के माध्यम से देशभक्ति और स्वदेशी की भावना को बढ़ावा दिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्य और महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही हर घर तिरंगा और वोकल फॉर लोकल अभियानों के माध्यम से देशभक्ति और स्वदेशी की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया द्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियानों का महत्व और उनके प्रभाव पर चर्चा हुई इसी के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। आयोजित समारोह में देशभक्ति और स्वदेशी की भावना को बढ़ावा दिया गया एवं वोकल फॉर लोकल अभियान के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात की गई। इस अवसर पर विधायक जब्बर सिंह सांखला, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू, अभियान के विधानसभा संयोजक रामचन्द्र सेन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।