न मतदान, न मुकाबला... महापौर के बाद उप महापौर भी निर्विरोध, निगम में भाजपा की बल्ले-बल्ले
महापौर जसवंत कंवर ली शपथ, स्वच्छ-ग्रीन भीलवाड़ा के लिए अपनाएंगे नए नवाचार
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नगर निगम के नए बोर्ड में सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है। महापौर पद पर भाजपा की जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब उप महापौर पद पर भी भाजपा के राधेश्याम सोमानी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्धारित समय सीमा तक सोमानी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके साथ ही निगम के दोनों प्रमुख पद भाजपा के खाते में चले गए और नए बोर्ड के सामने अब शहर के विकास की जिम्मेदारी होगी। भाजपा की ओर से राधेश्याम सोमानी का नाम तय होने के बाद उन्होंने उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। निर्धारित अवधि समाप्त होने तक विपक्ष या अन्य किसी प्रत्याशी की ओर से नामांकन नहीं आने से मतदान की नौबत नहीं आई और सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। इससे पहले महापौर पद पर भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। सोमवार को उन्होंने शपथ ग्रहण कर औपचारिक रूप से पदभार संभाला। जसवंत कंवर नगर निगम की पहली महिला महापौर हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महापौर और उप महापौर दोनों के निर्विरोध निर्वाचन के साथ निगम के नए बोर्ड के प्रमुख पदों का गठन पूरा हो गया है। अब शहरवासियों की नजर नए बोर्ड की कार्यप्रणाली और विकास के एजेंडे पर रहेगी। खास तौर पर सीवरेज कार्यों के चलते खराब हुई सड़कों, सफाई व्यवस्था और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दे नई टीम के सामने बड़ी प्राथमिकता रहेंगे। नवनिर्वाचित उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने कहा कि पार्टी और स्थानीय नेताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे भीलवाड़ा की जनता और पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा ने पहली बार इतिहास रचा है, जब महापौर और उप महापौर दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सोमानी ने कहा कि शहर की जनता ने जिस भरोसे के साथ जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आने वाले दिनों में काम के परिणाम दिखाई देंगे। उनका लक्ष्य भीलवाड़ा को स्वच्छ, ग्रीन और क्लीन सिटी के रूप में विकसित करना है। शहर के विकास के लिए जरूरत के अनुसार नए नवाचार भी किए जाएंगे, जिससे आने वाले समय में बदलाव स्पष्ट रूप से नजर आए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों, महापौर और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर शहर के विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा। वर्तमान में सीवरेज का काम चलने से कई इलाकों में सड़कें खराब हुई हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को प्राथमिकता में रखते हुए कार्ययोजना तैयार की जाएगी और उसे जल्द धरातल पर लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

Social Plugin