भाविप वीर शिवाजी शाखा एवं देवस्थली नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से लगा निःशुल्क शिविर
विद्यालयों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर बच्चों के लिए होते हैं उपयोगी साबित: सुनील बांगड़
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में आंखों से जुड़ी छोटी-सी परेशानी भी नजरअंदाज करना भारी पड़ सकती है। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा की ओर से बुधवार को अतून रोड स्थित यूरो अकादमी स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 213 बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें नेत्र सुरक्षा और नियमित देखभाल के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया। देवस्थली नेत्र चिकित्सालय की ओर से डॉ. विवेक देवस्थली ने बच्चों की आंखों की जांच की। उन्होंने नेत्र स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हुए बच्चों को स्क्रीन टाइम नियंत्रित रखने, आंखों की नियमित देखभाल करने और किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने के लिए जागरूक किया। शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने बताया कि बच्चों में आंखों से संबंधित समस्या का शुरुआती स्तर पर पता लगना जरूरी है। शिविर का उद्देश्य जांच के साथ बच्चों और अभिभावकों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। विद्यालय निदेशक सुनील बांगड़ ने भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा एवं देवस्थली नेत्र चिकित्सालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में आयोजित ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों के लिए उपयोगी साबित होते हैं। कार्यक्रम में प्रांतीय प्रभारी सुभाष मोटवानी, रमेश अरोड़ा, सुशीला कोठारी, दीपक चोरडिया, पिंकी अग्रवाल, सहित विद्यालय प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




Social Plugin