Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

किसान मॉल में बच्चों ने फल-सब्जियों की पहचान सीखी, खेती और पोषण का जाना महत्व

 

 

 

 

एसएमपीएस प्राइमरी विंग के नन्हे विद्यार्थियों ने किया किसान मॉल का शैक्षणिक भ्रमण, व्यावहारिक सीख के साथ किसानों के प्रति सम्मान का मिला संदेश

 

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग के प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के विद्यार्थियों को शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत किसान मॉल ले जाया गया। भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को फलों एवं सब्जियों की पहचान कराना, उनके पोषण संबंधी महत्व से परिचित कराना तथा खेती और प्रकृति के प्रति जागरूक बनाना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के ताजे फल, हरी सब्जियाँ तथा ग्रोसरी अनुभाग का अवलोकन किया। शिक्षकों ने बच्चों को फलों एवं सब्जियों के नाम, रंग, आकार, उपयोगिता तथा स्वास्थ्य के लिए उनके महत्व की सरल एवं रोचक जानकारी दी। साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि किसान किस प्रकार मेहनत से खेतों में फल एवं सब्जियों का उत्पादन करते हैं और ये हमारी थाली तक कैसे पहुँचते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अनेक नई जानकारियाँ प्राप्त की। श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल ने कहा कि ऐसे अनुभव बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ प्रकृति एवं अन्नदाता के प्रति सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। समिति के सचिव राजेन्द्र कचोलिया ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही कृषि एवं प्रकृति से जोड़ना आवश्यक है। किसान मॉल का यह भ्रमण उनकी जिज्ञासा और सीखने की क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा। समिति के कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती निदेशक एवं विद्यालय प्रभारी दिनेश शारदा सहित विद्यालय की प्राचार्या निधि झा भार्गव ने ऐसे शैक्षणिक भ्रमण को बच्चों के व्यक्तित्व व्यवहारिक ज्ञान के लिए अत्यंत आवश्यक बताया हैं। उन्होने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, अवलोकन क्षमता एवं आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने किसान मॉल प्रबंधन एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।                  

Uploaded Image