Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

जेजेवाईएस बॉक्स क्रिकेट महोत्सव: टीमों का हुआ रोमांचक ऑक्शन, एआई तकनीक से चुनी गई महिला टीमें


जैन ज्योति युवा समिति के खेल महोत्सव में पारदर्शी चयन प्रक्रिया, खिलाड़ियों और कप्तानों में दिखा उत्साह

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जैन ज्योति युवा समिति द्वारा आयोजित खेल महोत्सव के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ऑक्शन रविवार को आई मेड इंस्टीट्यूट में उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खिलाड़ियों की नीलामी पूरी तरह पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से की गई, जबकि महिला वर्ग की क्रिकेट टीमों का चयन पहली बार आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जनरेटेड ड्रॉ के माध्यम से किया गया, जिसने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विमल पीतलिया, मंत्री देवेंद्र डुंगरवाल, खेलकूद मंत्री कुलदीप नागौरी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन का शुभारंभ मुख्य संयोजक दीपक पीतलिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए किया। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता पवन बोहरा ने टीम कप्तानों को ऑक्शन की संपूर्ण प्रक्रिया, नियमों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए खिलाड़ियों का चयन कराया, जिससे सभी टीमों को संतुलित एवं प्रतिस्पर्धी स्वरूप मिल सका। महिला वर्ग की टीमों का चयन इस बार पहली बार एआई जनरेटेड ड्रॉ के माध्यम से किया गया। इस दौरान जैन ज्योति महिला समिति की अध्यक्ष वर्षा दक, मंत्री खुशबू नागौरी, महिला क्रिकेट संयोजक डिंपल पीतलिया, दीपिका नागौरी, कीर्ति डुंगरवाल सहित महिला समिति की कई सदस्य उपस्थित रहीं। नई तकनीक के माध्यम से चयन प्रक्रिया को सभी ने सराहा। आयोजन के दौरान कार्यकारिणी सदस्य विजय पीतलिया, अजीत डुंगरवाल, तरुण डुंगरवाल, सौरभ दक, रवि दक, विनीत पीतलिया, दीपक बोहरा, मनीष गांधी, मयंक पीतलिया, कुणाल देरासरिया, मुकेश नागौरी, तुषार नागौरी एवं विनीत नंगावत सहित अनेक सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में आई मेड इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रॉबिन मेहता ने सभी खिलाड़ियों, टीम स्पॉन्सर्स, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल महोत्सव समाज में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को मजबूत करेगा। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। प्रतियोगिताओं के आगामी मुकाबलों को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Uploaded Image