Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

मजदूर संवाद बैठक में श्रमिक समस्याओं एवं कल्याणकारी योजनाओं पर मंथन

 

  

उप श्रम आयुक्त ने श्रम सेतु एवं लेबर चौक एप्लीकेशन की दी जानकारी, श्रमिक हितों के संरक्षण पर दिया जोर

 

  भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) उप श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय उप श्रम आयुक्त में विभिन्न श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक मजदूर संवादबैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रमिकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके समाधान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं मांगों पर विचार-विमर्श करते हुए श्रमिक हितों के संरक्षण तथा उनके कल्याण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उप श्रम आयुक्त ने बैठक के दौरान श्रम विभाग द्वारा लॉन्च किए गए श्रम सेतुएवं लेबर चैकएप्लीकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार के अवसरों तथा विभागीय सेवाओं तक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित पहुंच उपलब्ध होगी। उन्होंने श्रमिक प्रतिनिधियों से इन एप्लीकेशनों का अधिकतम उपयोग करने तथा श्रमिकों के बीच इनके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। बैठक में श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।                  

 

Regards
Pankaj Porwal
9414111390,9587462200
Uploaded Image