Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

हमीरगढ़ में दिनदहाड़े बिना सूचना काटा गया विशाल नीम का पेड़, थाने में दी रिपोर्ट , पर्यावरण प्रेमी में आक्रोश 

हमीरगढ़ में दिनदहाड़े बिना सूचना काटा गया विशाल नीम का पेड़, थाने में दी रिपोर्ट , पर्यावरण प्रेमी में आक्रोश 



हमीरगढ़ : हमीरगढ़ क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित सगस मंदिर के सामने, हमीरगढ़ फिलिंग स्टेशन के समीप छोटुलाल शर्मा की निजी भूमि पर खड़े वर्षों पुराने विशाल एवं छायादार नीम के पेड़ को काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित पक्ष द्वारा हमीरगढ़ थाने में नामजद रिपोर्ट दी है। शिकायत में पेड़ काटने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है वही खेत मालिक ने जब विधुत विभाग के अधिकारी से पेड़ काटने के लिए जानकारी चाही तो उसने धमकी देते हुए गाली गलौज की है जिसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है
बताया जा रहा है कि पेड़ काटने की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं। 

वहीं पेड़ कटने के बाद भीलवाड़ा की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर गिर गया, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नीम का पेड़ लंबे समय से राहगीरों, आसपास के दुकानदारों और कर्मचारियों को छाया प्रदान करता था। पेड़ काटे जाने से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक हरियाली भी प्रभावित हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इस प्रकार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाएं लगातार बढ़ सकती हैं।

Somdutt Tripathi
Bhilwara
Mo.09783454856

Uploaded Image