व्यवस्था, सुरक्षा, पारिवारिक झांकियां, ढोल, बेंड और आयोजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा हेतु शोभायात्रा समिति की बैठक महोत्सव समिति के संयोजक अतुल राठी व शोभायात्रा संयोजक सुभाष बाहेती के सानिध्य में महेश छात्रावास में आयोजित हुई। मुख्य प्रभारी लोकेश आगाल ने बताया की बैठक में शोभायात्रा की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, मार्ग निर्धारण, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सह प्रभारी शुभम कालिया ने बताया की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभायात्रा को सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान विभिन्न समितियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा सभी से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में झांकियों के लिए लोटरी निकाली गयी, टेंपो, घोड़े, बैंड एवं ढोल, ई-रिक्शा, शोभायात्रा के पीछे पीछे स्वच्छता के लिए व्यवस्था आदि विषयों पर विचार कर कार्य विभाजन किया गया। मीटिंग में शोभायात्रा समिति सदस्य कैलाश लखोटिया, राजेन्द्र कालिया, कैलाश बल्दवा, गोपाल सोमानी, आशिष झंवर, अश्विन तोतला, राजेन्द्र गंदोडिया, कमलेश जाजू, अरविन्द चेचाणी, पिंकेश मंडोवरा सहित मातृशक्ति से मधु लढ़ा, अनुपमा मंत्री, उषा सोनी, मधु बांगड़ के साथ ही कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत मे संयोजक सुभाष बाहेती ने सभी सदस्यों एवं श्री महेश सेवा समिति भीलवाड़ा का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


Social Plugin