Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

सीए स्पोर्ट्स महोत्सव का समापन, क्रिकेट अंडर-40 फाइनल में सीए हरिकेन्स बनी विजेता

 

चार दिनों तक चला रोमांच, 8 टीमों के बीच हुए 15 मुकाबले, सीए जितेंद्र शर्मा बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट सीए

 

स्पोर्ट्स महोत्सव का उद्देश्य सदस्यों के बीच अनुशासन, टीम भावना और को मजबूत करना है: चेयरमैन सीए दिनेश सुथार

 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) खेल व्यस्त पेशेवर जीवन में ऐसे आयोजन नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करते हैं तथा संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। सीए स्पोर्ट्स महोत्सव का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना भी है। यह बात सीआईआरसी भीलवाड़ा शाखा के चेयरमैन सीए दिनेश सुथार ने सीए स्पोर्ट्स महोत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।  इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों की खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इससे पुर्व दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के स्थापना दिवस सीए डेके उपलक्ष्य में सीआईआरसी की भीलवाड़ा शाखा द्वारा आयोजित सीए स्पोर्ट्स महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। विटी स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित क्रिकेट अंडर-40 टूर्नामेंट ने चार दिनों तक खेल प्रेमियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच रोमांच और उत्साह का माहौल बनाए रखा। चार दिवसीय इस आयोजन में कुल 8 टीमों ने भाग लिया और 15 रोमांचक मुकाबले खेले गए। पूरे टूर्नामेंट के दौरान 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान पर प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारा, सहयोग और उत्साह का भी अनूठा संगम देखने को मिला। सचिव सीए पुलकित राठी ने कहा कि स्पोर्ट्स महोत्सव का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी समन्वय, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करना है। चार दिनों तक चले इस आयोजन में प्रत्येक मैच ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्य समन्वयक सीए अक्षय सोडानी ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन में नवनीत तोतला, दिनेश आगाल, मोहित लढा, भंवर माली और नवीन वागरेचा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, अंपायरों, आयोजकों और सहयोगी टीमों का आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में उपस्थित सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने इस आयोजन को सफल, प्रेरणादायक और यादगार बताते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। सीए स्पोर्ट्स महोत्सव ने यह साबित कर दिया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स केवल अपने पेशेवर क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। उपाध्यक्ष सीए एसएन लाठी ने बताया की विजेता और उपविजेता टीमों को 1 जुलाई को सीए दिवस के अवसर पर आईसीएआई भवन, भीलवाड़ा में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानव सेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

फाइनल मुकाबले में सीए हरिकेन्स का शानदार प्रदर्शन

 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल में सीए हरिकेन्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीए थंडर्स को 23 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कप्तान सीए चिन्मय कोगटा के नेतृत्व में सीए हरिकेन्स ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित बल्लेबाजी, अनुशासित गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। फाइनल में भी टीम ने दबाव की परिस्थितियों में संयम बनाए रखते हुए शानदार जीत दर्ज की। दूसरी ओर, कप्तान सीए अर्चित तोतला के नेतृत्व में सीए थंडर्स ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय कर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में भी दिखा जबरदस्त रोमांच

              टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भी बेहद रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में सीए हरिकेन्स ने सीए स्ट्राइकर्स को 24 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में हरिकेन्स के खिलाड़ियों ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सीए थंडर्स ने चार्टर्ड पावर हिटर्स को 4 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं।

जितेंद्र शर्मा बने फाइनल के हीरो

 फाइनल मुकाबले में सीए जितेंद्र शर्मा ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 29 गेंदों में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाते हुए तीन ओवर में मात्र 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वैभव कोठारी बने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

               पूरे टूर्नामेंट में सीए वैभव कोठारी ने अपने बल्ले से खूब रन बरसाए। उन्होंने कुल 129 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक, 17 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब भी जितेंद्र शर्मा के नाम

               गेंदबाजी में भी सीए जितेंद्र शर्मा का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। उन्होंने पांच मैचों में 12 विकेट लिए, 39 डॉट बॉल फेंकी और 4.30 की शानदार इकॉनमी बनाए रखी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया।                    

 

Uploaded Image