Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष बने कैलाश सोनी

 

   भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रांतीय नगरीय प्रमुख जिला संरक्षक रामप्रकाश अग्रवाल जिला अध्यक्ष दिवाकर जावा ने जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कैलाश सोनी को नियुक्त किया है वनवासी कल्याण परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक प्रमुख अनुषांगिक संस्था है। विदित रहे कि वनवासी कल्याण परिषद की स्थापना 26 दिसंबर सन् 1952 को की गई थी इसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में वनवासियों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यरत एक प्रमुख स्वैच्छिक संगठन है। नगरवासी, ग्रामवासी, वनवासी हम सभी हैं भारतवासी के ध्येय वाक्य के साथ, यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से देश भर में 19,000 से अधिक सेवा प्रकल्प संचालित करती है।                               
Uploaded Image