हैदराबाद में आयकर विभाग में कमिश्नर पद पर कार्यरत, विभागीय खेल गतिविधियों का करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा निवासी, आयकर विभाग में कमिश्नर प्रसून काबरा (आईआरएस) को, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ड्रेक्ट टैक्स नई दिल्ली द्वारा नेशनल कॉर्डिनेटर, (बास्केटबॉल) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में प्रसून काबरा हैदराबाद, तेलंगाना में आयकर विभाग में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से भीलवाड़ा सहित पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है। सीबीडीटी द्वारा उन्हें विभागीय खेल गतिविधियों के अंतर्गत बास्केटबॉल से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेशनल कॉर्डिनेटर के रूप में वे देशभर में आयकर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देने, प्रतियोगिताओं के आयोजन और विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे। प्रसून काबरा की इस उपलब्धि को भीलवाड़ा के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। शहर के सामाजिक, खेल एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Social Plugin