महिलाओं ने सांवरिया मंदिर में भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति के साथ नृत्य कर भक्ति, स्नेह एवं एकता का दिया सन्देश
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संथारा प्रेरिका, उपप्रवर्तनी, सत्य साधना मा.सा. द्वारा संस्थापित जैन दिवाकर महिला मंडल द्वारा अमावस्या की बेला पर नौगांव स्थित माधव गौशाला में मूकबधिर पशुओं को जीव दया सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गौ माता को गुड़, लापसी तथा हरा चारा खिलाकर सेवा की। मंत्री सुनीता गाँधी ने बताया की मंडल की बहिनो द्वारा गोशाला प्रांगण मे स्थित सांवरिया मंदिर में भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति के साथ महिलाओं ने नृत्य कर भक्ति, स्नेह एवं एकता का सन्देश दिया। अध्यक्ष सुमित्रा बोथरा ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति में सर्वाेच्च पुण्य और धर्म माना गया है। मार्गदर्शिका शकुंतला बोहरा तथा निवर्तमान अध्यक्षा निर्मला भड़कतिया ने कहा कि गौ सेवा से आत्मिक शांति, सुख-समृद्धि और ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। प्रतिदिन पहली रोटी गाय को खिलाना, चारे-पानी की व्यवस्था करना और गौशालाओं का सहयोग करना सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर लाड मेहता, मनीषा खजांची, सुशीला सिपानी, अलका झामड़, सुनीता कोठारी, नीलम कांकरिया, मधु चौधरी, सरोज लोढ़ा, मीना बुरड़, सीमा चंडालिया आदि बहनो का सहयोग रहा।

Social Plugin