भगवान महावीर के संदेशों को अपनाकर समाज में होगी शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना: अर्चना दुबे
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर पूर्वांचल समाज के लोगों द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला। महावीर जयंती के पावन अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा गजाधर मानसिंह का धर्मशाला के बाहर पुष्प वर्षा कर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी प्रवीण चौधरी व समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों को साफा बांधकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। समिति के अध्यक्ष अर्चना दुबे ने कहा, भगवान महावीर के संदेशों को अपनाकर हम समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना कर सकते हैं। समिति पदाधिकारी जितेंद्र झा मनोज जायसवाल ने कहा, शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना संभव है। भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, और अपरिग्रह के दिव्य संदेशों को हम अपने जीवन में अपनाएं। इस अवसर पर समाज सेवक जगदीश मानसिंहका, शैलेंद्र चौधरी, जितेंद्र झा, सुनील सिंह, मनोज जायसवाल, रमेश चंद्र मुंद्रा, शुभंकर झा, आदित्यविक्रम तिवारी, राजेश झा, तारकेश्वर झा, शिवचंद जेथलिया, कृष श्रीवास्तव, किशन सोनी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां, बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल लोग आकर्षण का केंद्र रहे। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Social Plugin