मातृकुंडिया महादेव परिषद परिसर में पांच दिवस राम दरबार मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल राजस्थान जयकार मेवाड़ समाज के तत्वाधान में मातृकुंडिया महादेव परिषद परिसर में राम दरबार मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का पांच दिवस आयोजन हुआ। भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष लादूलाल फौगा ने बताया कि कार्यक्रम में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, मध्य प्रदेश एवं मारवाड़ सहित चारों चोकला के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। महोत्सव के पहले दिन जल यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके साथ ही तुलसी विवाह एवं कन्या विवाह के उपलक्ष में विधि-विधान से गणपति स्थापना की गई इसके बाद चारों दिन तक कारोई के विद्वान पंडितो द्वारा महायज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार और समाज एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की चौथ दिन कलश एंव ठाकुर जी की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें शिवभक्तों की बारात आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायको ने अपने परिस्थितियों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायिका बहन रमादेवी, रामस्वरूप भोपा, धर्मराज मेजा, कोमल बारेठ एवं खजुरीया श्याम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सहारा-रायपुर विधायक लादूलाल पितलिया, पद्मश्री जानकीलाल भांड, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल बारेठ रहे। मातृकुंडिया चोखला की अध्यक्ष भेरूलाल खरलवा, भेरूलाल लखावत, लादूलाल फोगा झड़ोल, रामलाल चांदका, राजूलाल जुटक, सुरेशकुमार हाथीका, ने अतिथियों को साफा और ऊपरना पहनाकर का स्वागत अभिनंदन किया। महोत्सव के दौरान मंदिर के प्रधान कलश और ध्वज की बोलियां भी लगाई गई जिसमें मंदिर की प्रधान कैलाश की बोली 10 लाख 21 हजार में देवीलाल बिहारीका फतहनगर के नाम रही। अन्य बोलियां कन्हैयालाल बिहारीका, रूपलाल बिहारीका, बंसीलाल मानका, रमेशकुमार खरलवा, रविप्रकाश खरलवा एवं हुरा् परिवार के नाम रही। कार्यक्रम में भेरूलाल लखावत, लादूलाल फोगा, यशवंत चारण, सुरेशकुमार हाथीका, देवीलाल बिहारीका, राजूलाल जुटक, परशराम पोरवाड़, सांवरमल पादवा, विनोद कुमार हुरा् का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के संतोष कुमार, राजेशकुमार, धर्मेश कुमार सोपबतका लखन बावरा एवं मारवाड़ के रमेश कुमार साथिन चंद्रप्रभात सगदार, एवं भीलवाड़ा शाखा का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन राजसमंद कृषि मंडी के अध्यक्ष डालचंद कुमावत यशवंत चारण एवं कवि संपत साथी ने सफलतापूर्वक किया। डालचंद कुमावत ने अपनी ओजस्ववाणी से श्रद्धालुओं को हंसा हंसा कर लोटपोट किया।

Social Plugin